Muzaffarnagar News: जिलेदार ने दिया पुल के समाधान का आश्वासन
मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में नदी मंदिर के निकट बजाज शुगर मिल द्वारा हिंडन नदी पर बना पुल बस्ती के लिए मुसीबत बन गया है। मजलिस की शिकायत पर सिंचाई विभाग के जिलेदार में मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। मजलिस नेता सैय्यद बाबर व आजम फारुखी द्वारा सिंचाई विभाग को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि नदी मंदिर के निकट हिंडन नदी पर बजाज शुगर मिल द्वारा बनवाया गया पुल नीचा होने के कारण नदी में पानी आते ही पुल के नीचे शंखपुष्पी आकर फंस जाती है और पानी का रास्ता बंद कर देती है। जिसके चलते पानी पुलपार व हिंडन नदी के किनारे बसी बस्ती में फैल जाता है। जिससे मकानों को नुकसान हो रहा है। मजलिस नेताओं ने इसका समाधान कराने की मांग की थी। शनिवार को सिंचाई विभाग के जिलेदार राहुल कुमार ने आकर पुल का मुआयना किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.