Muzaffarnagar News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में नौ सितंबर को जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान विनीत चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की चारों तहसीलों के छात्र खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन भी भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। मंडल स्तर पर चयनित टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रयागराज जाएगी। इस दौरान खेल प्रशिक्षक प्रमोद यादव, लोकेंद्र सिंह, डॉ. रवि सहरावत, लेफ्टिनेंट अमित राणा, कपिल कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले के 18 खिलाड़ियों का मंडल स्तर के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.