Muzaffarnagar News: जिला पुस्तकालय के कर्मचारियों का तीन महीने से वेतन अटका
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला पुस्तकालय को हाइटेक और ऑनलाइन बनाने के लिए तैनात किए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर, पुस्तकालय समन्वयक, एमटीएस स्टाफ और लाइब्रेरी सहायकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला पुस्तकालय को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने और ऑनलाइन सेवाओं को सुचारू चलाने के लिए शासन के निर्देशों पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। वर्तमान में पुस्तकालय समन्वयक, एमटीएस (एमटीएस) स्टाफ और कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-लाइब्रेरी सहायक के पदों पर ये कर्मचारी कार्यरत हैं। जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.