मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- Muzaffarnagar News: भोपा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिव भक्तों पर जिला पंचायत प्रशासक ,प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित सांसद ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भोपा में गंग नहर पुल पर शनिवार शाम स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत प्रशासक डॉ.वीरपाल निर्वाल, एसडीएम रश्मि लांबा, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, इंसपेक्टर आशुतोष कुमार व सांसद चन्दन चौहान ने हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शिव भक्तों के आदर सत्कार में जुटी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, तरुण प्रधान,प्रदीप निर्वाल, चौधरी बृजबीर सिंह, रामकुमार शर्मा, धर्मपाल राठी,अजय कुमार जैन,अरविंद वालिया,संजय कौरी,अनुज गोयल, अमित कुमार, भ...