मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: जिला पंचायत प्रशासक ने सोमवार को मोरना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर, साफ-सफाई एवं शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुणपाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की गई तथा रसोईघर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को देखा गया। जिला पंचायत प्रशासक ने भोजन माताओं से बातचीत कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा विद्यालय परिसर में स्वच्छता, सुंदरता और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय अध्यापक महिपाल सिंह, अजीत सिंह वर्मा एवं आरती से वार्ता कर आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। इस दौरान संजय...