मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज डा. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जिला कारागार की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष, महिला और बाल बैरकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उच्च न्यायालय में अपील संबंधी समस्याओं के लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से आवेदन करने को कहा। साथ ही, ई-जेल लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निस्तारण के लिए सूची भेजने और जमानत प्राप्त बंदियों को विधिक सहायता देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात, उन्होंने राजकीय जिला चिकित्सालय स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों को पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने और 1 नवंबर 2026 को आईटीआई सूजडू चुंगी में लगने वाले वृह...