Muzaffarnagar News: जिला कारागार में देवशयनी एकादशी पर गूंजे सुंदरकांड के मंत्र
मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार प्रात: जिला कारागार में सुंदरकांड पाठ एवं भव्य यज्ञ का आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान की भूमिका जेलर नीरज श्रीवास्तव एवं डिप्टी जेलर यशवेंद्र यादव ने निभाई। परिषद के कार्यक्रम संयोजक व समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने यज्ञ का सफल संचालन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बंदीजनों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। समारोह में रमेश चंद्र बंसल, हरीश सचदेवा, राकेश तनेजा, राजीव रहेजा, संजय कुमार अरोरा, मनोज कुमार अरोरा, भारत विकास परिषद से शिशु कांत गर्ग एड. तथा सुधीर चौधरी समेत कई गणमान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.