मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान दो जुड़वां बेटों को जन्म देने वाली दिल्ली निवासी 20 वर्षीय नेहा जिला अस्पताल के बेड पर अपनों का इंतजार कर रही है, लेकिन डिलीवरी के 24 घंटे बीतने ने के बाद भी दिल्ली से न ही उसके परिजन पहुंचे और ना उसके पति ने आकर कोई सुध ली। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों व जनपद के अधिकारियों की देखरेख में नेहा व उसके दोनों बच्चों पूर्णतय सुरक्षित है। सात माह में जन्म लेने वाले दोनों जुड़वा बच्चें फिलहाल डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं। दिल्ली के भलस्वा निवासी 20 वर्षीय नेहा ने कांवड़ यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के बीच गूंजी किलकारी, महिला ने जुड़वा बेटों को द...