मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भाजपाईयों संग गंगा घाट से पवित्र जल लेकर क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ नीलकंठ महादेव मंदिर मे जलाभिषेक किया। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ गंगा घाट पर मंगलवार को शिवभक्तों ने गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर प्रस्थान किया वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां गंगा की पूजा कर पवित्र गंगा जल को पात्र मे रखकर क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ नील कंठ महादेव मंदिर मे जाकर भगवान शिव शंकर व नंदी महाराज का जलाभिषेक किया।वहीं बड़ी संख्या मे आस पास के गावो से आये श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जय जयकार के साथ भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति का सैलाब,किया जलाभिषेक डॉ. निर्वाल ने कहा की किसी कारण क्षेत्र के प्राचीन सिद्धपीठ...