मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। खतौली रोड पर स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर गोगा जी का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भजन कीर्तन किया। शनिवार को नवमी के दिन जाहरवीर गोगा का जन्मदिन मनाते हुए श्रद्धालुओं ने खीर, हलवा, कढ़ी-चावल का भंडारा करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गोगा जी के अनुयायियों ने केक मंगाकर के काटते हुए धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान कुसुम सैनी, सुनीता सैनी, पुष्पा सैनी, ज्योति सैनी ,पूनम सैनी, संतोष सैनी, राखी सैनी, मिथिलेश सैनी, गोरेश सैनी ,राजकुमार सैनी, जोगिंदर, ऋषि देव सैनी, रेखा सैनी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नंद के घर आनंद भयो, प्रकट भयो गोपाला.. यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : आनंद, उमंग भयो जय कन्हैया..... यह भी पढ़ें- Hapur News: देर रात का...