Muzaffarnagar News: जाम से निपटने को चलेगा अतिक्रमण अभियान: एसपी ट्रैफिक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: त्यौहारी सीजन में शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण चलाया जाएगा। वहीं मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ई रिक्शाओं को प्रतिबंधित किया जाएगा। आगामी दीपावली व अन्य त्यौहार के कारण शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के कारण शहर में सुबह से जाम की समस्या बन रही है। एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि त्यौहारी सीजन में जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार से नगर पालिका की टीम को साथ लेकर शहर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। वहीं जाम की समस्या से निपटने के लिए त्यौहारी सीजन को देखते हुए मुख्य मार्गों पर ई रिक्शाओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.