मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: भोपा पुल से महिला ने नहर में छलांग लगा दी।जिसके बाद कॉन्स्टेबल व स्थानीय गोताखोर द्वारा उसे बाहर निकाला गया।आवश्यक पूछताछ के बाद महिला के परिजनों को बुलवाया गया। भोपा स्थित गंग नहर पुल से आत्महत्या करने के मामले लगातार जारी हैं।सोमवार को 50 वर्षीय महिला पुल पर लगी लोहे की रैलिंग पर चढ़ गयी।और नहर में छलांग लगा दी।महिला को नहर में कूदता देख वहां चैकिंग ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार ने नहर में छलांग लगा दी और जान जोखिम में डालकर महिला को पकड़ लिया। इसी दौरान स्थानीय गोताखोर राजीव बेनीवाल लाइफ जैकेट पहनकर नहर में कूद गया । दोनों ने मिलकर महिला को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया जहां उसने बताया कि वह शुक्रताल में स्थित आर्य महिला वृद्धा आश्रम में रहती है। आश्रम की संचालिका कांता देवी ने बताया कि...