Muzaffarnagar News: जानसठ तहसील गेट पर दो पक्षों में मारपीट
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। मीरापुर क्षेत्र के कैथोड़ा और कुतुबपुर रोड के रहने वाले दो पक्षों के बीच सिलाई मशीन ठीक कराने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। आरोप है कि मंगलवार को जानसठ तहसील के गेट के बाहर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने जानसठ थाने में तहरीर दी है। सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.