मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर अक्टूबर माह में गाजियाबाद स्थित सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा के मंचन की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर सरगर्मी तेज हो गई है। इसे लेकर जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।दिव्या प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विराट महानाट्य में मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में दर्शकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसी कड़ी में गुरुवार को जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भव्य कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा, जहां महानाट्य की टीम नाटक से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगी। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्य...