Muzaffarnagar News: जागरूकता से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मोरना। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य, आधार, आंगनबाड़ी, एनआरएलएम, पेंशन और कृषि विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया तथा पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए जन-जागरूकता आवश्यक है। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राठी ने इस पहल को सार्थक बताया, वहीं बीडीओ प्रमोद कुमार वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ दिलाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सरकारी योजनाओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.