मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन क्लब द्वारा नवउद्यम क्यों असफल होते हैं विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवउद्यमों की दुनिया, नए व्यवसायों की चुनौतियों, असफलता के प्रमुख कारणों तथा सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशलों से अवगत कराना था। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दीपक गर्ग ने दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसी भी नवउद्यम की असफलता का एक प्रमुख कारण बाजार की आवश्यकता को सही ढंग से न समझ पाना है।...