Muzaffarnagar News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की संदिग्ध मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव जोगिया खेड़ा निवासी शहजाद पुत्र लिल्ला ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फुगाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.