मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी मे आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। वह छात्रों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही प्रदान नहीं करता, बल्कि शिक्षा का विकास भी करता है । मुख्य अतिथि ने कहा प्रधानाचार्य द्वारा जो दायित्व दिया जाए, उसे पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका पदमा रानी, डॉ मनुराधा, विज्ञान शिक्षक रविंद्र शर्मा, अंग्रेजी गणित अध्यापक नीरज कुमार एवं दीपक कपिल को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एलायंस क्लब ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित प्रबंधक सचिन आर्य व प्रधानाचार्...