मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता संजीत कुमार कटियार ने बताया है कि गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) द्वारा वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से चलने वाले इस अभियान के लिए सड़कों को चिह्नित कर लिया है। यदि किसी गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक दुरुस्त नहीं हुई है, तो जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सड़क के दुरुस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मुख्यालय स्त...