मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि के पावन पर्व पर सुरक्षाके मद्देनजर पुलिस का प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा का घेरा बना रहा है। सुबह एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिवचौक पर पहुंचकर जलाभिषेक के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का चैक किया। उसके बाद उन्होंने डाक कांवड को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर पुलिस को सुरक्षा के निर्देश दिए, क्योंकि मंगलवार को डाक कांवड का अंतिम चरण था। पुलिस भी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। मंगलवार को शहर के प्रमुख शिवालयों पर पुलिस की टीमों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात कर दिया गया था। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुबह से प्रमुख शिवालयों पर शिवभक्तों की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी थी। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा शिवचौक पर...