Muzaffarnagar News: जलभराव के बाद जेसीबी से कराई सफाई
मुजफ्फर नगर, जुलाई 12 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। क्षेत्र में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से गन्ने, बाजरा और ज्वार की फसलें जलमग्न हो गई हैं। पिछले 24 घंटों से धूप निकलने के बावजूद खेतों से पानी नहीं उतरा है, जिससे फसलें गलने और पशुओं के सामने हरे चारे का गंभीर संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। चिंतित किसान पंपिंग सेट लगाकर खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं। दूसरी ओर, कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद में भारी बारिश से हुए जलभराव के कारण लोगों का आवागमन ठप हो गया था। समस्या को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन के नेतृत्व में सभासद मोहम्मद अहसान ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। जल निकासी सुचारू करने के लिए तत्काल जेसीबी मशीन बुलाकर नाले की गाद और अवरोधों को साफ कराया गया। पानी की निकासी होने से मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.