Muzaffarnagar News: जलभराव के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर मुश्तर्कवासी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मोहल्ला मुश्तर्क की सड़कों पर बारिश व नालियों का गंदा पानी भरने से सड़कों को जलभराव हो गया है। पानी भरने से सड़कें तालाब के रूप में परिवर्तित हो गई। स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। तीन दिन पहले हुई बारिश ने नगर पंचायत के समस्त विकास कार्यो के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के बाद कस्बें का मौहल्ला मुश्तर्क तालाब बन गया है। जलनिकासी का उचित साधन नही होने व तालाबों पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण पहले से ही गन्दे पानी की निकासी इस मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या है। तीन दिन पूर्व हुई बारिश ने जख्म और गहरे कर दिए। बारिश के बाद पूरा मोहल्ला तालाब में बदल गया यहां के अधिकांश घरों में बारिश व नालियों का गंदा पानी भर गया। नागरिकों को गंदे पानी के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.