मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। क्षेत्र के गांव लखनौती, हरैटी, सलेमपुर और भेसानी में भारी बारिश व नाले का पानी फसलों में भरने से भारी नुकसान हुआ है। किसानों की गुहार पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शनिवार को प्रशासनिक व ड्रेनेज खंड के अधिकारियों के साथ लखनौती का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि वर्षा के बाद नाले की खुदाई और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, तब तक पानी को राजवाहे में निकालने की अस्थाई व्यवस्था शुरू की जाएगी। इसके बाद उन्होंने उत्तम शुगर मिल अधिकारियों को भी अन्य नाले की सफाई के निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई पर किसानों ने मंत्री की सराहना की।शनिवार की दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एडीएम राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिं...