मुजफ्फर नगर, जुलाई 31 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जलभराव की समस्या से परेशान होकर गुस्साए लोगों ने शाहबुद्दीनपुर रोड पर निरीक्षण के लिए पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने अपना दर्द बताते हुए पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर नाला सफाई न कराने का भी आरोप लगाया है।शहर के मोहल्ला शाहबुद्दीनपुर रोड पर जलभराव की समस्या कई साल से चली आ रही है। नगर पालिका प्रशासन इसका स्थाई समाधान नहीं करा पाया है। जिस कारण लोग जलभराव की समस्या को लेकर काफी परेशान है। यहां पर बिना बरसात के भी पानी भरा रहता है। बारिश होने पर यहां पर बुरा हाल हो जाता है। जलभराव होने के कारण लोग उक्त मार्ग से निकल भी नहीं पाते है। इस संबंध में स्थानीय लोग न...