मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: फुगाना में कच्चा मकान गिरने से पांच लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन सबक लेता नजर नहीं आ रहा है। यह भी पढ़ें- Balia News: पहले पति का साथ छूटा, अब घर भी विलीनकच्चे मकान में रहने को मजबूर मीरापुर कस्बे के मोहल्ला सरायगेट में एक गरीब विधवा महिला अपने बच्चों के साथ जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। बरसात के मौसम में मकान की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है, जिससे परिवार हर पल हादसे की आशंका के बीच जीवन गुजार रहा है। कस्बें के मौहल्ला सरायगेट निवासी बेबी कश्यप पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने के लिए लगातार आवेदन कर रही हैं। उनका आरोप है कि कई बार पात्रता सूची में नाम आने के बावजूद अंतिम सूची से नाम हटा दिया जाता है, जिस कारण आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।खतरे में ...