Muzaffarnagar News: जयपाल प्रजापति की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर संस्थापक स्व. जयपाल सिंह प्रजापति की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति सहित समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मोहन प्रजापति ने कहा कि स्वा. जयपाल सिंह प्रजापति ने अपना संपूर्ण जीवन अति पिछड़े और शोषित वर्ग के अधिकारों व समाज हित के लिए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने अति पिछड़ा समाज से एकजुट होकर मोहन प्रजापति के हाथों को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में रामनिवास पाल, राकेश प्रजापति, सुखपाल कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: रामविलास पासवान की छठी पुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.