Muzaffarnagar News: जमीन के विवाद में भाई ने मारी गोली
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 17 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। खाईखेड़ी गांव में बुधवार को जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि बड़े भाई ने खेत पर काम कर रहे छोटे भाई को गोली मार दी। गोली कान के पास लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव खाईखेड़ी निवासी धीरज त्यागी का अपने बड़े भाई सतीश त्यागी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को धीरज खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने पर धीरज ने अपने बड़े भाई सतीश त्यागी पर गोली मारने का आरोप लगाया।घायल की पत्नी सोनू की तहरीर पर पुलिस ने सतीश त्यागी के खिलाफ कातिलाना हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.