Muzaffarnagar News: जन्मदिन मनाने निकला राष्ट्रपति भवन में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे का सड़क किनारे मिला शव,हत्या का आरोप
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकले 32 वर्षीय युवक का शव वहलना बाईपास पर काली नदी ओवरब्रिज के पास मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए खालापार थाने में हंगामा किया। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क हादसा मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खांजापुर निवासी अश्वनी पेपर मिल में केमिस्ट के पद पर कार्यरत था। रविवार को उसका जन्मदिन था। वह दोपहर करीब दो बजे घर से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की बात कहकर निकला था। शाम चार बजे उसने फोन कर दोस्तों के साथ होने की जानकारी दी, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। देर शाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.