Muzaffarnagar News: जनसहयोग से बदलेगी जौला की तस्वीर, चंदा जुटाकर बनेगा जर्जर मुख्य मार्ग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना गांव जौला में वर्षों से जर्जर पड़े मुख्य मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जनसहयोग का अनूठा उदाहरण पेश किया है। गुरुवार देर रात बाबा मुन्ना प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में गांव के जिम्मेदार लोगों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर कराया जाएगा।गांव जौला में आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वयं आगे आने का फैसला किया। कई लोगों ने बैठक के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.