मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में शीघ्र शहनाई बजने जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग को शासन स्तर से 1367 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर आवेदन मांग जा रहे है। अभी करीब 50 आवेदन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आए है। इस कार्यक्रम में सामान और भोजन आदि की व्यवस्था करने वाली फर्म को चिन्हित करने के लिए टेंडर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर शासन स्तर पर कुछ बदलाव किए गए है। पहले प्रत्येक जोडे पर एक लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाती है। जिसमें दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपए की धनराशि कन्यादान के रूप में जाती है। वहीं 25 हजार रुपए से पायल, बिछिया आदि अन्य उपहार का सामान दिया जाता है। अब समाज कल्याण विभाग के ...