मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नवागत एसएसपी सूरज कुमार राय ने गुरुवार शाम को जनपद का कार्यभार संभाल लिया था। शुक्रवार को वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा पुलिस में भष्ट्राचार व अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनकी प्राथमिकता जनपद में कानून व्यवस्था को कायम रखने की होगी। अपराध और अपराधिक व्यक्ति किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होंगे।वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि जनपद में करीब 4800 पुलिस कर्मी है। सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। पुलिस कर्मियों का आचरण अच्छा रहता है तो बेहतर पुलिसिंग में कोई समस्या नहीं आती। यह भी पढ़ें- Orai News: नव नियुक्त एसपी सुरेश चंद्र रावत ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को बताया पहली प्राथमिकता...