मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह संस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येंद्र चौधरी, प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट जशीम खान, नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था में निरुद्ध किशोरों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रभारी मोहित कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग से नामित सहायक अध्यापक राकेश कुमार, शरीक हसन सहित समस्त स्टाफ एवं सुरक्षा बल मौजूद रहा। यह...