Muzaffarnagar News: जनगणना प्रशिक्षण को एडीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 3 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी जनगणना-2027 के सफल और त्रुटिरहित संचालन हेतु जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में चार्ज अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 से 28 अक्टूबर तक चले प्रथम चरण के प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण की सफलता पर संतोष जताया गया। आगामी 04 से 06 नवंबर तथा 12 से 14 नवंबर तक होने वाले अगले चरणों के प्रशिक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें जनगणना मोबाइल ऐप के तकनीकी संचालन, डेटा एंट्री और सिंकिंग का व्यावहारिक अभ्यास कराने पर विशेष जोर रहेगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.