Muzaffarnagar News: जंगल की ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर से लाखों की चोरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थानाक्षेत्र के गोयला के जंगल में ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर से चोर लाखों कीमत का सामान चोरी कर ले गए। बिजली विभाग के अवर अभियंता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। बिजली विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार ने रतनपुरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गोयला निवासी किसान सारंग मलिक ने बताया कि इंचौड़ा के जंगल में लगी ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर से सामान चोरी हो गया। सूचना पर बिजली विभाग के लोग पहुंचे। ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा हुआ था। उसमें से करीब दो लाख कीमत का सामान चोरी था। टीम ने आसपास जंगल में सामान की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.