Muzaffarnagar News: छात्र पर जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने से परिवार भयभीत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। फुगाना में 11वीं के छात्र रुद्राक्ष पर कथित जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर परिवार ने चिंता जताई है। शनिवार को आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के युवा नेता विकास अंबेडकर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों के अनुसार, सात अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे किसान इंटर कॉलेज खरड़ से छुट्टी के बाद निकलते ही चार युवकों ने रुद्राक्ष पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि आरोपी पहले भी छात्र को जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करते थे। विद्यालय में शिकायत करने पर उन्होंने कथित तौर पर स्कूल के बाहर सबक सिखाने की धमकी दी थी। घायल छात्र को बुढ़ाना सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने फुगाना थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.