Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं ने किया देहरादून में शैक्षिक भ्रमण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। श्री राम पब्लिक स्कूल के कक्षा 4 से आठवीं तक के 50 छात्र-छात्राओं का एक दल देहरादून शैक्षिक भ्रमण के लिए गया। छात्र-छात्राओं ने वहां माइंडरोलिंग मोनास्टेरी, टपकेश्वर मन्दिर, मालसी डियर पार्क, सिटी फोरेस्ट पार्क आदि का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बौद्ध धर्म के इतिहास और अनेक ज्ञानवर्धक जानकारी के साथ फाइव-डी मूवी, मिरर मेज और अनेक झूलों का आनंद लिया। मालसी डियर पार्क में बच्चों ने भिन्न-प्रकार के अनेक पशु-पक्षियों, मछलियों और सांपों, कैकटस आदि को देखकर उनके बारे में आश्चर्यजनक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रधानाचार्या सीमा सिंघल, अंशु डागा, मणि देशवाल, हिमांशु वर्मा, अंकित वत्स और विनीत कुमार समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कॉलेज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.