मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कक्षा 11 की छात्रा को अपने कार्यालय पर बुलाकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रधानाचार्य का चालान कर दिया है।नई मंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा अग्रोहा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि आरोपी प्रधानाचार्य मोहित सिंघल निवासी ठाकुर द्वारा लोहिया बाजार ने छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करते हुए छात्रा ने शोर मचा दिया। छात्रा ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल में पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गयी। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत म...