Muzaffarnagar News: छात्राओं ने दिया लोकतंत्र की मजबूती का संदेश
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर कस्बे के श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर शपथ कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने रंगों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रेनू बेदी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, समाजसेवी लाला ब्रजभूषण अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र रस्तौगी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधानाचार्य रेनू बेदी ने कहा कि जागरूक मतदाता में ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति निहित है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक होकर परिवार और समाज को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.