Muzaffarnagar News: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, रंगोली में सुंबुल की टीम प्रथम
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज में दीपावली के पावन पर्व पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। छात्राओं ने रंगोली निर्माण, बंदनवार सजावट और दीया सजावट प्रतियोगिताओं में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की सुंबुल, वंशिका, गरिमा, आयशा, आफिया और राजश्री की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बंदनवार सजावट में कक्षा 12 की शिखा, रिया, मीनाक्षी और मुस्कान की टीम अव्वल रही, जबकि दीया सजावट में इल्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुंदर कलाकृतियों से विद्यालय परिसर जगमगा उठा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की बात कही। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.