Muzaffarnagar News: छात्राओं को शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया जागरूक
मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर। क्षेत्र के श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा मुजफ्फरनगर में मंगलवार को शी एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एड. एवं समाजसेवी आराध्या ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि कई बार उनके साथ ऐसी घटनाएं होती हैं,जिनके बारे में वे परिवार,शिक्षक अथवा किसी अन्य व्यक्ति को बताने का साहस नहीं जुटा पातीं। ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखा जाए,घटना की जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंचाई जाए और कानूनी सहायता ली जाए, इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.