मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मिशन शक्ति और नारी शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और मेपल्स स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।महिला दरोगा मनोरमा ने छात्राओं से कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी या घरेलू हिंसा की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें। साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करे तथा ओटीपी, पासवर्ड व निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने छात्राओं को आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, महिला एवं बाल सहायता के लिए 181 तथा बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए 1098 पर संपर्क करने की जानकारी दी। यह भ...