मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जागाहेड़ी टोल प्लाजा के निकट भीषण सड़क हादसे में कार में आग लगने से छह युवाओं की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा के जनपद हांसी हिसार के ग्राम राखी खास और मोठ निवासी मृतक युवाओं के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही हादसे में छह युवाओं का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। यह भी पढ़ें- Muzaff...