मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के गांव चौरावाला में प्लॉट को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच गाली गलौज व मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में सोमवार को प्लांट के विवाद को लेकर महिलाओं के दो पक्ष आमने-सामने आ गए कहासुनी के बाद गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गई जिसका वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अंजली, रितु, सुंदरी, नीतू, ज्योति व गुड्डी का शांति भंग में चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...