Muzaffarnagar News: छत से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर।मीरापुर क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में छत से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नया गांवनरसिंहपुर निवासी निवासी प्रदीप पुत्र चतरसिंह (29वर्ष)सोमवार रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। देर रात किसी समय वह नीचे उतरने लगा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से आंगन में गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।परिजन घायल अवस्था में उसे तुरंत जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और संभवतः नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.