मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना गांव फुगाना में शनिवार देर रात छत से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गांव फुगाना निवासी मोनू शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा शनिवार रात किसी काम से छत पर गया था। देर रात छत से नीचे उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आकर गिर पड़ा। हादसे में मोनू के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खेत पर जा रहे युवक की हादसे में मौत परिजन उसे तत्काल शामली स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर...