मुजफ्फर नगर, जुलाई 6 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी खालापार में आठ साल के बच्चे का शव घर की छत पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी में थे, तभी पिता ने तलाकशुदा पत्नी और उसके पति पर बच्चे के साथ अनहोनी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खालापार थाने के दक्षिणी क्षेत्र निवासी महिला का लगभग 15 साल पूर्व निकाह नई मंडी के गांव बझेड़ी निवासी वकार के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- Bijnor News: देर शाम नगीना पहुंचा विपिन का शव, मचा कोहराम नौ साल पूर्व दंपति के बीच विवाद होने पर दोनों के बीच तलाक हो गया। बड़ा बेटा अर्श, पिता वकार के पास रह गया, जबकि महिला...