Muzaffarnagar News: चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ शुरू
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती के अवसर पर सिख समाज की धार्मिक परंपरा के अनुसार किसान भवन में रविवार से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू किया। अखंड पाठ का समापन 6 अक्टूबर की सुबह धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा। अखंड पाठ के आयोजन के साथ ही किसान भवन में आज से लंगर शुरू कर दिया गया है। लंगर में श्रद्धालुओं और किसानों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजन में दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान एवं श्रद्धालु शामिल हुए। ग्रंथियों दिलबाग सिंह, मंजीत सिंह, शेर सिंह, जसन प्रीत, गुरदीप सिंह समेत सुब्बा सिंह ढिल्लों, गुरमेल सिंह बाजवा, बाबा भूरी वाला आदि लोग मौजूद रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.