Muzaffarnagar News: चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, भाकियू (अ) ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। भाकियू (अ) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना फुगाना क्षेत्र की सराय चौकी पर चौकी प्रभारी अजीत सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए उनके तबादले की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों की सीओ फुगाना से फोन पर वार्ता हुई। पदाधिकारियों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। सीओ ने मामले की जांच कर दो दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। धरने पर पिंटू ठाकुर, सुभाष मलिक, राकेश ठाकुर, सतेन्द्र मलिक, जोगेंद्र मलिक, शावेज चौहान, इकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.