Muzaffarnagar News: चोरी छिपे निर्माण के विरोध में भाकियू-अ का हंगामा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित गांव रसूलपुर गढ़ी में विवादित भूमि पर मारुति शोरूम के स्वामी द्वारा चोरी-छिपे निर्माण कराने के विरोध में भाकियू (अराजनैतिक) कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और स्थल के बाहर धरना शुरू कर दिया। मवाना क्षेत्र के गांव नसरपुरी निवासी दलित युवती मोनी का आरोप है कि उसकी जमीन का मामला एसडीएम कोर्ट जानसठ में विचाराधीन होने के बावजूद शोरूम स्वामी जगमोहन और उसके साथियों द्वारा जबरन कब्जा कर वहां लेंटर डाला जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। धरना देने वालों में भाकियू अराजनैतिक के मेरठ जिलाध्यक्ष कालू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.