मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। दधेडू खुर्द गांव में घर की दीवार फांदकर बिजली का बंडल व करीब 200 मीटर वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार और वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक बरामद की है। सरताज अली की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दधेडू खुर्द चकरोड के सामने घेराबंदी कर सोनू उर्फ मौ. अली निवासी मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर को दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, सुशील कसाना और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...